फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   administration,s meeting for radhashtmi

राधाष्टमी मेला पर रहेगी कैमरे की नजर

Fri, 18 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 18 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
administration,s meeting for radhashtmi
बरसाना में होने वाले राधाष्टमी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुरुवार को संपूर्ण जिला प्रशासन बरसाने में डेरा डाले रहा। डीएम और एसएसपी ने मेला व्यवस्थाओं की तैयारी के संदर्भ में अफसरों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन


नगर पंचायत के नव निर्मित सभागार का लोकार्पण भी किया गया। तदोपरांत डीएम ने राधाष्टमी के संदर्भ में जिले के सभी अधिकारियों की बैठक ली। डीएम राजेश कुमार ने कहा कि राधाष्टमी महोत्सव पर पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों पर मोबाइल शौचालयों की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी। गाड़ियों के लिए छह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कोसी की तरफ से आने वाले बड़े वाहन संकेत में बने पार्किंग स्थल में रोके जाएंगे। छोटे वाहन राधे-राधे कालोनी में खड़े किए जाएंगे। छाता की तरफ से आने वाले बडे़ वाहन श्रीनगर में भ_े की खाली जगह पर रोके जाएंगे। छोटे वाहन गैस गोदाम पर बने पार्किंग स्थल पर रुकेंगे। गोवर्धन की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को भट्ठा पर बने पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे वाहनों को गोवर्धन ड्रेन पर बने पार्किंग स्थल पर रोका जाएगा। नगर पंचायत द्वारा 150 सफाई कर्मचारी लगाने के साथ चार दर्जन डस्टविन मेला क्षेत्र में रखे गए हैं।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि राधाष्टमी मेला के दौरान राधाजी के जन्म के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। पूरे मेला क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। किसी श्रद्धालु के साथ अप्रिय घटना होने पर तुरंत पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। पार्किंग स्थलों व बैरियरों पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा।

इस दौरान एडीएम जेएस मिश्रा, एडीएम कानून व्यवस्था एसके शर्मा, एसपी देहात अजयकुमार पांडेय,, एसडीएम गोवर्धन विश्वभूषण मिश्र, एसडीएम छाता रामअरज यादव, डिप्टी कलक्टर मेधा गर्ग, चेयरमैन बलराज चौधरी, सीएमओ डा. विवेक मिश्रा, एसपी यातायात आशुतोष द्विवेदी, एआरएम जीएस शर्मा, डाक्टर राजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।     


कल अवतरित होंगी ललिताजी
बरसाना। मुरलीधर कान्हा की प्राणेश्वरी श्रीराधा के जन्म लेने से दो दिन पहले उनकी अष्ट सखियों में प्रधान सखि लालिताजी का प्रादुर्भाव कल शनिवार को लाड़लीजी महल और उनके पैतृक गांव ऊंचागांव में मनाया जाएगा। भाद्र पद की शुक्ल पक्ष की छठ को बरसाना के विश्व विख्यात लाड़ली महल और बरसाना से दो किलो मीटर की दूरी पर बसे ललिताजी के पैतृक गांव ऊंचागांव में मनाया जाएगा। मंदिर के सेवायतों ने ललिता के जन्मोत्सव की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed