फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration engaged in preparations for Braj Rajotsav, Minister reviews

ब्रज रजोत्सव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मंत्री ने की समीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparations for Braj Rajotsav, Minister reviews
मथुरा। भगवान कृष्ण की जन्म एवं बाल लीलाओं से भरी इस पावन धरती पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं। इन सभी श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग यथा शक्ति काम करें। उक्त विचार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभागार में ब्रज रजोत्सव की बैठक में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की मौजूदगी में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विभिन्न परिक्रमा मार्गों पर विश्राम स्थल के साथ शौचालय एवं शुद्ध जल की भी व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि 1८ अक्तूबर से 1९ नवंबर तक ब्रज में विभिन्न स्थानों पर बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ब्रज रजोत्सव के अंतर्गत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्तिक मास में मथुरा में ब्रजरज उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिसमें बलदेव, महावन, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, मथुरा सहित ब्रज चौरासी कोस में पड़ने वाले अन्य स्थलों पर यह उत्सव तीर्थ विकास बोर्ड के तत्वाधान में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रज रजोत्सव अंतर्गत 250 शिल्पियाें की प्रदर्शनी, बच्चों के लिए झूले, चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भजव संध्या आदि कार्यक्रम कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक मैदान में आयोजित किए जाएंगे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि बरसाना में लाडली समारोह, गोकुल में रसखान की समाधि, मथुरा में जुगली पार्क, गोवर्धन में कुसुम सरोवर, चंद्र सरोवर आदि स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महापौर डॉ. मुकेश आर्यबन्धु सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed