फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Administration Asked to Respond to Motorboat Accident

Mathura News: मोटरबोट हादसे पर प्रशासन से मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Administration Asked to Respond to Motorboat Accident
मथुरा। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने प्रशासन से मोटरबोट हादसे की जानकारी मांगी है। जिलाधिकारी से हादसे के कारणों, सुरक्षा मानक और रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने विशेष रूप से यह पूछा है कि क्या संचालन के दौरान मोटरबोट पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे? साथ ही, यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता की क्या स्थिति थी। शासन स्तर से भी यह निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) का कड़ाई से पालन कराया जाए। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट तैयार की जा रही है। फाइनल होने के बाद एनडीएमए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एडवाइजरी का नाविकों ने किया विरोध
नगर निगम द्वारा जारी की गई एडवाइजरी से नाविकों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए नगर निगम ने कुछ निमय लागू किए हैं, जिसका नाविकों ने विरोध शुरू कर दिया है। नाविकों का तर्क है कि इस तरह की पाबंदियों से उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा। नाविक संघ का कहना है कि प्रशासन को सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए न कि उनके रोजगार को प्रभावित करने वाले नियम बनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed