फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adm cheked arrengement in hospital

सीएमएस, सात डॉक्टर सहित 29 मिले नदारद

Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
adm cheked arrengement in hospital
एडीएम ने की अस्पताल में चेकिंग
महिला अस्पताल में एडीएम के निरीक्षण में सीएमएस, डाक्टर, फार्मेसिस्ट, रेडियोलाजिस्ट, वार्ड ब्वाय और आपरेटर समेत 29 लोग गैरहाजिर मिले। सुबह आठ बजे से अस्पताल खुल जाना चाहिए, लेकिन यहां तो पौने नौ बजे तक भी स्टाफ नहीं आया था। इस स्थिति में यहां मरीजों को कैसी सुविधाएं मिल रही हैं, इस पर सवाल खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल और महिला अस्पताल का बुरा हाल है। जिला अस्पताल की पोल कुछ दिन पहले हुए निरीक्षण में खुल चुकी है, जबकि शनिवार को महिला अस्पताल में अव्यवस्थाएं सामने आईं। सुबह 8:30 बजे एडीएम रविंद्र कुमार ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस समय महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बसंत लाल गैरहाजिर थे।
विज्ञापन


डाक्टर सुनीता सागर, डा. किशोर कुमार माथुर, डा. देवेंद्र, डा. रिचा शर्मा, डा. कृष्णा शर्मा और डा. पल्लवती गुप्ता भी अस्पताल में नहीं थीं। अस्पताल में 29 लोग गैरहाजिर मिले। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कक्ष, योगा कक्ष भी बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा वितरण भी नहीं हो पा रहा है। डाक्टरों के इंतजार में यहां मरीज भटक रहे थे। इसके बाद सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया, यहां भारी गंदगी थी। टायलेट भी साफ नहीं हो सका था। एडीएम ने बताया कि डीएम को इसकी रिपोर्ट दे दी गई है।

स्टाफ पर वसूली करने का आरोप
एडीएम ने मरीज और उनके तीमारदारों से पूछा तो सभी ने बताया कि स्टाफ वसूली करता है। नर्सें पैसे की मांग करती हैं। यदि पैसा नहीं देते तो मरीज को कोई देखने तक नहीं आता। कुछ लोगों ने गंदी चादरें भी दिखाईं।


तीन-तीन दिन से चादरें नहीं बदली गई थीं। मरीजों ने कहा कि सुबह के नाश्ते में भी कुछ नहीं मिलता है, जबकि दूध और ब्रेड मिलनी चाहिए। खाने में पहले दाल दी जाती थी, लेकिन अब वह भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed