फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adhikmas programs in dwarikadheesh temple

कमल तलाई में विराजे राजाधिराज

Sun, 12 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
adhikmas programs in dwarikadheesh temple
अधिक मास के अंतर्गत ब्रज के विभिन्न मंदिरों में मनाए जा रहे मनोरथों के क्रम में रविवार को प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज को कमल तलाई में विराजमान कराया गया। इस मनोरम झांकी को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


अधिक माह की एकादशी को मंदिरों में भक्तों की भीड़ और बढ़ गई। द्वारिकाधीश मंदिर में शयन दर्शन् के दौरान कमल तलाई मनोरथ का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया सोमवार को शयन में केला का हिंडोला सजाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी श्रीधर चतुर्वेदी, दीनानाथ शर्मा, मुरलीधर, मंदिर के मुखिया ब्रजेश, सुधीर, महेश, पंकज आदि थे।
विज्ञापन


श्रीगोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर में ठाकुरजी के बंगले को नंदभवन के रूप में सजाया गया। आचार्य पुरुषोत्तम लाल ने श्रीमद्भागवत कथा परायण और गर्ग संहिता के अंतर्गत भगवान की रासलीलाओं का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वतंत्र स्वतंत्र श्रीसिद्ध श्रीजी दरबार के अध्यक्ष भोले बाबा ने बताया कि असकुंडा घाट पर वाराह पुराण तथा हिरण्याक्ष वध कथा का रसपान भक्तों को कराया गया। इस अवसर पर महेश चतुर्वेदी, अरविंद बाबा, मुरारीलाल सरदार, दीपूबाबा, बसिया चौबे आदि थे।

आदि दीर्घ विष्णु मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मेें आचार्य रमाकांत गोस्वामी ने वाराह अवतार, नृसिंह अवतार और वामन अवतार की कथाओं का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्त की दृढ़ भक्ति आराधना के वशीभूत होकर प्रभु अवतार लेते हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सेवायत कांतानाथ चतुर्वेदी, सुरेश अग्रवाल, बालकृष्ण चतुर्वेदी, सतीश ब्रजवासी आदि मौजूद थे।

नौका विहार, रामकथा का आयोजन
श्रीराम कनक भवन सत्संग सेवा मंडल के महंत चंद्रप्रकाश शर्मा के अनुसार 14 जुलाई को किशन गंगा घाट से गऊघाट तक नौकाविहार दर्शन और 16 जुलाई से श्रीराम कनक भवन मंदिर गऊघाट पर रामकथा का आयोजन होगा। कथा का रसपान अखिलेश्वरी देवी रामायणी कराएंगी।

जन्मस्थान पर लगी भक्तों की कतार
पुरुषोत्तम माह की एकादशी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी भक्तों की कतार लगी रही। ठाकुर केशवदेव मंदिर में फूल बंगला दर्शनों का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।


नंदोत्सव की रही धूम
मथुरा। सदर बाजार स्थित हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार को नंदोत्सव का आयोजन किया गया। व्यासपीठ पर विराजमान चिरंजीव हरिओम शरण ने नंदोत्सव की कथा सुनाई। नंदोत्सव में भक्त भी झूमते नजर आए। इस अवसर पर कैलाश चंद्र सर्राफ, भोलानाथ गर्ग, डा. अशोक  कार्ष्णि, कनक गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed