फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Adhikmas: All Deities Are Found Within the 84-Kos Circuit of Braj

अधिकमास: ब्रज चौरासी कोस में मिलते हैं सभी देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Adhikmas: All Deities Are Found Within the 84-Kos Circuit of Braj
फोटो 2: सौंख में परिक्रमार्थियों के पैरों के घावों पर मरहम लगाते पूर्व चेयरमैन भरत सिंह
सौंख। अधिकमास में मथुरा के साथ राजस्थान व हरियाणा में होकर गुजरने वाले परिक्रमा मार्ग में श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के दर्शन होते है। इस ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग में चार धाम की यात्रा भी हो जाती है वहीं यमुना के दो बार दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है। केदारनाथ व बद्रीनाथ के दर्शन भी इसी यात्रा में होते हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के विदिशा के राजनारायन ने बताया कि अधिकमास में परिक्रमा के दौरान ब्रज में सभी देव मौजूद रहते हैं। वहीं श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय लोग सेवा भाव से जुटे हैं। कुछ स्थानों पर डीजे लगे हैं। यहां महिलाएं नृत्य कर थकान मिटा रही हैं। परिक्रमार्थियों के लिए कस्बे में मानव सेवा परिवार की ओर से रामलीला मैदान में सुबह चाय, बिस्किट, टोस्ट, कचौड़ी की व्यवस्था की गई है। वहीं अग्रवाल सेवा सदन में दवा, शरबत, भोजन आदि की व्यवस्था अग्रवाल समाज द्वारा की गई है। जमुना उत्सव मैरिज होम परिवार भी सेवा में जुटा है। कुशवाह समाज द्वारा शरबत, फल वितरित किए जा रहे गए। मानव सेवा परिवार द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया है। यहां पूर्व चेयरमैन भरत सिंह व कन्हैया अग्रवाल परिक्रमार्थियों की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन


यमुना में किया स्नान
शेरगढ़। गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया। यमुना किनारे श्रद्धालुओं का सुबह चार बजे से आना शुरू हो गया। पुलिस प्रशासन ने यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए। यमुना किनारे पर रस्सी से बेरिकेडिंग कराई जिससे श्रद्धालुओं के साथ कोई अनहोनी न घटे। श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। संवाद

फोटो 2: सौंख में परिक्रमार्थियों के पैरों के घावों पर मरहम लगाते पूर्व चेयरमैन भरत सिंह

फोटो 2: सौंख में परिक्रमार्थियों के पैरों के घावों पर मरहम लगाते पूर्व चेयरमैन भरत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed