फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adhikmaas mela

अधिक मास में दान-धर्म से मिलता है करोड़ों गुना अधिक फल

Wed, 17 Jun 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 17 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
adhikmaas mela
अधिक मास में ब्रज में आस्था के मेले सा नजारा होगा। आज से मंदिरों में ठाकुर जी के मनोरथ होंगे तो धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। गोवर्धन, बरसाना और वृंदावन की परिक्रमा में श्रद्धालुओं की मानव श्रंखला बनेगी। अधिक मास 17 जून से शुरू होकर 17 जुलाई तक है।
विज्ञापन


वर्ष भर तिथियों के घटने और बढ़ने के बाद हर तीन साल में पुरुषोत्तम मास (अधिक महीना) आता है। इस बार ये माह 17 जून से शुरू हो रहा है। मथुरा में गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल और मथुरा के द्वारिकाधीश, विश्राम घाट आदि धार्मिक क्षेत्रों में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होगा। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि अधिक मास भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है। इस माह में धर्म, दान करने से करोड़ों गुना फल की प्राप्ति होती है। इस माह के सृजन से ऋतु और मौसम का क्रम भी ठीक बना रहता है। इस माह में पांडवों को राज्य की प्राप्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


200 अतिरिक्त बस चलाई हैं रोडवेज ने श्रद्धालुओं के लिए
24 घंटे चलेंगे जतीपुरा, आन्यौर, राधाकुंड में स्वास्थ्य शिविर

व्यवस्था
-परिक्रमा मार्ग में सादा वर्दी मेें तैनात रहेेंगे महिला और पुरुष पुलिसकर्मी
-उज्ज्वल ब्रज समिति के सफाईकर्मियों ने संभाली सफाई की व्यवस्था
-स्वयंसेवी संस्थाओं ने लगाई जगह-जगह पेयजल, मीठे पानी की प्याऊ

श्रद्धालुओं को मोहेंगी रासलीलाएं
पूरी हुई तैयारियां, सज गए गोवर्धन के मंदिर
मानसी गंगा के घाटों पर फव्वारों की व्यवस्था

गोवर्धन। अधिक मास मेला में श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा मार्ग, आश्रमों और मठ-मंदिरों में भागवत कथा, प्रवचन और रासलीला का आयोजन किया जाएगा। सभी तैयारियां पूरी हैं। मंदिरों पर भव्य सजावट कुछ समय तक निहारे बिना आगे नहीं बढ़ने देती।

गिरिराज मुखारबिन्द मुकुट मंदिर सेवाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि मानसी गंगा में गिरि की पौड़ी घाट, राजा वाला घाट, मंदिर मुखारबिन्द घाट आदि पर महिला, पुरुषों के लिए विशेष फव्वारों की व्यवस्था है। मंदिर प्रांगण में ही पूजा सामिग्री उपलब्ध रहेगी। अधिक मास में प्रतिदिन तड़के चार बजे मंगला आरती, गिरिराज महाराज का दोपहर दो बजे तक दुग्धाभिषेक और शाम चार बजे से भव्य फूल बंगला और छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। गिरिराज मुखारबिन्द रिसीवर रमाकान्त गोस्वामी ने बताया कि मंदिर प्रांगण में पीने के पानी, वाटर कूलर आदि की भी व्यवस्था की गई है।

गिरिराज दानघाटी मंदिर प्रबंधक डालचन्द ने बताया कि प्रतिदिन तड़के चार बजे गिरिराज महाराज का दुग्धाभिषेक और मंगला आरती होगी। पूर्वाह्न 11 बजे राजभोग और शाम चार बजे शृंगार, फूल बंगला और छप्पन भोग सजेगा।
राधाकुंड में कुसुम सरोवर स्थित गिरिराज संत सेवा आश्रम के महंत राधामोहन दास रघुनाथ दास सिद्ध ने बताया कि प्रात: परिक्रमार्थियों को बाल भोग और 11 बजे से प्रसाद वितरण होगा। रात में संतों के प्रवचन होंगे।


पूर्व संध्या से ही शुरू हो गई परिक्रमा
गोवर्धन। अधिक मास शुरू होने से एक दिन पहले से श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू कर दी। शाम को बड़ी संख्या में भक्तों ने दंडवती परिक्रमा का शुभारंभ किया। परिक्रमा मार्ग गिरिराज जी के जयकारों से गूंजता रहा। प्रमुख मंदिरों में धार्मिक आयोजनों के बीच रौनक शुरू हो गई है। तलहटी के प्रमुख दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर, हरगोकुल मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, जतीपुरा स्थित मुखारबिंद मंदिर में श्रद्धालुओं के आवागमन के बीच गिरिराज जी की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है।

दानघाटी मंदिर की सेवा का ठेका 1.11 करोड़ में
गोवर्धन। अधिक मास मेला में श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए प्रमुख गिरिराज जी के मंदिरों की सेवा की बोली करोड़ों में लगी है। दानघाटी मंदिर की सेवा का ठेका 1,11,68000 रुपये का उठा है। मुकुट मुखारबिंद दसविसा की सेवा का ठेका 1,13,51,100 रुपये में उठा है।
 
दानघाटी मंदिर में माथा टेक कर ही भक्त परिक्रमा शुरू करते हैं। मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर के समीप भी श्रद्धालु स्नान कर दूध से गिरिराज जी का अभिषेक करते हैं। जतीपुरा, हरगोकुल मंदिर पर भी दर्शन के लिए भीड़ लगी रहती है। मंदिरों में भक्त अपनी मनोकामना के लिए गिरिराजजी के फूल बंगला दर्शन, छप्पन भोग, भजन संध्या जैसे मनोरथ कराते हैं। सेवायत यहां के प्रमुख मंदिरों की सेवा का ठेका लेते हैं। तीन साल बाद आने वाले पुरुषोत्तम मास में लगातार एक माह तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। ऐसे में इस मास के दौरान ठेका की राशि करोड़ में है।
 
दानघाटी मंदिर के प्रबंधक डालचंद चौधरी ने बताया कि दानघाटी मंदिर की सेवा का इस बार 35 दिन का ठेका एक करोड़ ग्यारह लाख अड़सठ हजार (1,11,68000) रुपये का उठा है। मानसी गंगा मुकुट मुखारबिंद मंदिर प्रशासन की ओर से रिसीवर रमाकांत गोस्वामी के निर्देशन में विशेष तैयारी की गई है। बताया गया है कि मुकुट मुखारबिंद

दसविसा की सेवा का 38 दिन का ठेका
एक करोड़ तेरह लाख इक्यावन हजार सौ (1,13,51,100) रुपये में उठा है। मंदिर हरगोकुल का ठेका 26 लाख रुपये में उठा है। बड़ा बाजार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर का ठेका ग्यारह लाख एक हजार रुपये का उठा है। मुकुट मुखारबिंद मंदिर के रिसीवर प्रतिनिधि मनु शर्मा ने बताया कि अधिक मास आस्था का प्रमुख मेला है।

प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण
गोवर्धन। जिला प्रशासन ने मंगलवार को परिक्रमा मार्ग और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाए। एडीएम वित्त जेएस मिश्रा के निर्देशन में दसविसा, हाथी दरवाजा, सौंख अड्डा, डीग अड्डा आदि बाजारों में कार्रवाई की गई। हालांकि अधिकारियों के जाने के बाद दुकानदारों ने पुन: अतिक्रमण कर लिया। एसपी सिटी शैलेन्द्र पांडेय, थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस सुनीति आदि भी मौजूद रहे।

देर शाम तक व्यवस्थाओं में लगे रहे अधिकारी
गोवर्धन। डीएम की अध्यक्षता में कुछ दिन पहले आयोजित बैठक में 14 जून तक सभी विभागों को कार्य पूर्ण करने के निर्देेश दिए गए थे। लेकिन कई विभाग मेला शुरू होने की पूर्व संध्या तक कार्य में लगे देखे गए। मुख्य मार्ग बस स्टैंड के निकट सड़क के बीच में डिवाइडर के स्थान पर विद्युत पोल लगाने के लिए स्टैंड बनाने का कार्य जारी था। सड़क पर निर्माण सामग्री फैली हुई थी।


मिठाई की तीन दुकानों से लिए नमूने
गोवर्धन। एडीएम वित्त एवं राजस्व के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने तीन दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि दानघाटी मंदिर के निकट पुरोहित मिष्ठान भंडार से बर्फी, जाहरवीर मिष्ठान भंडार और मिश्रा मिष्ठान भंडार से मिल्क केक के नमूने लिए गए। टीम में डीओ अखिलेश कुमार गुप्ता, अरविन्द कुमार, ओपी सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed