फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adhik mas celebration in mathura

द्वारिकाधीश मंदिर में आसमानी घटा की आभा ने मन मोहा

Sun, 28 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 28 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
adhik mas celebration in mathura
अधिक माह (पुरुषोत्तम मास) के अंतर्गत ब्रज के मंदिरों में विभिन्न मनोरथों का आयोजन जारी है। शहर के अलग-अलग मंदिरों में इसे उत्सव की तरह मना रहे हैं। यमुना में स्नान करने की होड़ है और ठाकुरजी की मनोरम झांकी निहारने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा है।
विज्ञापन


शहर के प्राचीन ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार शाम को शयन दर्शनों में आसमानी घटा सजाई गई। इस दौरान ठाकुरजी की आभा देखते ही बन रही थी। श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव से अपने आराध्य को निहारा। दोपहर में आयोजित भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (नंदोत्सव), बाललीला, महारास कथा का रसपान कराया गया।
विज्ञापन


खारी कुआं स्थित आदि दीर्घविष्णु मंदिर में पाटोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से महाभिषेक किया गया। मध्यान्ह में शास्त्रीय संगीत के साथ बधाई गायन हुआ। शाम को भव्य फूलबंगला सजाया गया। इस अवसर पर सेवायत कांतानाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण, लालकृष्ण चतुर्वेदी, बालकृष्ण अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीगोपाल वैष्णवपीठ मंदिर में निकुंजोत्सव और दानलीला मनोरथ का आयोजन किया गया। ठाकुरजी को सुगंधित पुष्पों के निकुंजों में विराजमान किया गया। दानलीला भाव के लिए इसे गहवरवन और सांकरी खोर का स्वरूप प्रदान किया गया था। मंदिर में ब्रज संकीर्तन और समाज गायन मनोहारी था। इस अवसर पर गोपाल बाबा, कुंज किशोर बाबा, यदुनंदन लाला बाबा, मकरंद बाबा आदि थे।


महोली रोड स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर कलश स्थापना के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। इसमें व्यासपीठ से भागवताचार्य विजयानंद संक्रांति ने कहा हर व्यक्ति को इस माह में सत्कर्म करना चाहिए। भागवत के प्रत्येक अक्षर में भगवान श्रीकृष्ण राधा के साथ वास करते हैं।

आज गुलाबी गणगौर में विराजेंगे द्वारिकाधीश
श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में मनोरथों के क्रम में सोमवार को शयन दर्शन छह बजकर 15 मिनट पर राजाधिराज गुलाबी गणगौर के रूप में भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed