फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   adhar card did not dispatch in vrindavan

..तो रद्दी में बेच दिए सैकड़ों आधार कार्ड

Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 30 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
adhar card did not dispatch in vrindavan
आधार कार्ड
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आधार योजना के कार्ड वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बहुत से लोगों को लंबे समय बाद भी उनका आधार कार्ड नहीं मिला है। दोबारा से आवेदन करने के बाद भी उन्हें कार्ड नहीं मिल पा रहा है। इधर, नगर के सैकड़ों लोगों के आधार कार्ड कबाड़ी के यहां रद्दी में निकले हैं। पालिका प्रशासन ने इसके लिए डाक विभाग को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


स्थानीय मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित कबाडे़ की दुकान पर पिछले दिनों संचालक को कागज की रद्दी में सैकड़ों की संख्या में आधार कार्ड मिले। इन्हें देखकर दुकान संचालक सकते में आ गया। बिना पढ़ा लिखा होने के कारण कबाड़ संचालक ने सभी कार्ड एक दुकानदार को सौंपकर उन्हें उनके पते पहुंचाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


यह आधार कार्ड मथुरा दरवाजा और राधानिवास क्षेत्र के लोगों के हैं। दुकानदार ने बहुत से कार्ड तो उनके सही पते पर पहुंचा दिए, जबकि बाकी को उनके पतों को पहुंचाने का प्रयास जारी है। इस बारे में नगर पालिका जनगणना प्रभारी डोरीलाल शर्मा का कहना है कि आधार कार्ड बांटने का कार्य डाक विभाग का है। सभी कार्ड डाक विभाग को प्राप्त होते हैं जिन्हें डाक विभाग घर-घर पहुंचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed