फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ADG Anupam Kulshrestha visited to have darshan of Thakurji (Lord Krishna).

Mathura News: ठाकुरजी के दर्शन को पहुंचीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
ADG Anupam Kulshrestha visited to have darshan of Thakurji (Lord Krishna).
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करतीं एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ।
वृंदावन। नए साल के दूसरे दिन भी ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आस्था अडिग रही। शुक्रवार को जहां एक ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। वहीं एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने भी वृंदावन पहुंचकर ठाकुरजी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को भी देखा। हालांकि उनके आगमन से पूर्व ही स्थानीय पुलिस और मंदिर प्रशासन ने मंदिर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया था। लेकिन कुछ मामलों में उन्होंने सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नए साल के दूसरे दिन बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से हालात बेकाबू रहे। मंदिर में भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे को धक्का देते हुए आगे निकलने का प्रयास करते रहे। कुछ लोगों में तकरार भी होती नजर आई, लेकिन मंदिर में मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षागार्डों ने स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। ठाकुरजी के दर्शन के लिए एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ भी पहुंची। उन्होंने मंदिर में पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के हित में कई निर्देश दिए। वहीं मंदिर प्रबंधन माइक से श्रद्धालुओं से संयम बरतने और नियमों का पालन करने की अपील करता रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी मंदिर में तैनात किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने हाईपावर्ड कमेटी के निर्देश पर रिटायर्ड फौजी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed