Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Actress Sudha Chandran remained spellbound, gazing Thakurji

Mathura News: ठाकुरजी को निहारती रह गईं अभिनेत्री सुधाचंद्रन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Actress Sudha Chandran remained spellbound, gazing Thakurji
वृंदावन। अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि श्रीकृष्ण की लीला भूमि में तीन दिन के प्रवास ने जो सिखाया वह अविस्मरणीय है। संत प्रेमानंद महाराज के साक्षात दर्शन हों या फिर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी को एकटक निहारना, यह क्षण उनके रोम-रोम में विशेेष ऊर्जा उत्पन्न करने वाला रहा।
विज्ञापन

अपने प्रवास के दौरान चंद्रदोय मंदिर में रुकीं सुधाचंद्रन ने कहा कि वृंदावन में उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उनसे सीखा कि मनुष्य को भेदभाव नहीं करना चाहिए। वाणी में हमेशा प्रेम होना चाहिए। वह बांकेबिहारी मंदिर में भी दर्शन के लिए पहुंची। वहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए। वह उनके स्वरूप को एकटक निहारतीं रहीं। मंदिर में पहुंचकर ऐसा लग रहा था कि मानो उन्हें सारा संसार मिल गया हो। यहां से वह राधारमण मंदिर, कालीदह, मदनमोहन मंदिर गईं। उन्होंने बताया कि कालिया मर्दन की जगह को उन्होंने नजदीकी से देखा।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद हेमामालिनी के कार्य और उनके अभिनय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हेमाजी के अभिनय और नृत्य सेे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। वह भी भरतनाट्यम नृत्यांगना है। ऐसे में ब्रज के कलाकारों से वह उम्मीद करती हैं कि क्लासिकल डांस को बुलंदियों तक ले जाएं। यह कला कभी लुप्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि वह आगे भी ब्रज में आती रहेंगी। उनके साथ चंद्रोदय मंदिर के वाइस प्रेसीडेंट अक्रूर कृष्णदास और समाजसेवी अनूप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed