फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Actress Ada fed watermelons to elephants and bears

Mathura News: अभिनेत्री अदा ने हाथियों और भालुओं को खिलाए तरबूज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Actress Ada fed watermelons to elephants and bears
अभिनेत्री अदा शर्मा वाइल्ड लाइफ एस ओएस में
मथुरा। अभिनेत्री अदा शर्मा ने आगरा और मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस के हाथी संरक्षण एवं देखभाल केंद्र और आगरा स्थित भालू संरक्षण केंद्र में होने वाली गतिविधियों को जाना। अभिनेत्री ने अपने हाथों से तरबूज काटकर इन्हें खिलाए और हाथियों के साथ मस्ती की।
विज्ञापन



अदा शर्मा ने हाथी विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम के साथ विभिन्न सत्रों में शामिल होकर एशियाई हाथियों के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में जाना। इसी क्रम में हाथियों की सवारी रोकने के लिए शुरू किए गए अभियान ''''''''रिफ्यूज टू राइड'''''''' के बारे भी जाना। स्लॉथ भालूओं के लिए दुनिया के सबसे बड़े बचाव और पुनर्वास केंद्र, आगरा में जाकर ''''डांसिंग'''' भालू के बारे में जाना।
विज्ञापन


पुनर्वास केंद्र में रह रहे 100 भालुओं को कैसे नया जीवन दिया गया, इस संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी ली। वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण ने कहा कि अदा की आगरा और मथुरा में वाइल्ड लाइफ एसओएस केंद्रों की यात्रा वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed