फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action on garbage dumping in vrindavan

कूड़ा फेंका तो जुर्माना, जलाया तो मुकदमा

Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Thu, 19 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
action on garbage dumping in vrindavan
गंदगी के ढेर - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
एनजीटी की ओर से लगाए जुर्माने के बाद नगर पालिका ने वृंदावन नगर क्षेत्र में घरेलू कचरा जलाने और यमुना किनारे मलबा डालने पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है। पालिका नगर में कूड़ा करकट जलाने और मलबा डालने से रोकने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाएगी। इसके साथ ही गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना और मुकदमा दर्ज कराने जैसी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ईओ टीएन चौबे ने बताया कि एनजीटी के आदेशों का पालन कराने के लिए पालिका प्रशासन गंभीर है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। 

ईओ ने बताया कि यमुना के घाटों पर एनजीटी के आदेश के अनुपालन में चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर में भी गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना लगाने के साथ ही कूड़ा करकट जलाए जाने पर पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर भी पालिका बोर्ड में अनुमति ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने कूड़ा निस्तारण में लापरवाही के मामले में वृंदावन नगर पालिका और जिला प्रशासन पर 10 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके बाद से ही पालिका और प्रशासन के कर्मचारियों में हड़कंप है।


आज एनजीटी में पक्ष रखेगी पालिका 
वृंदावन में कूड़ा जलाने और यमुना किनारे मलबा डाले जाने के मामले में एनजीटी ने नगर पालिका पर जुर्माना लगाया है। इस पर अपना पक्ष रखने की अनुमति पालिका प्रशासन ने एनजीटी से मांगी थी। एनजीटी ने 20 मई की तारीख तय की है। ईओ टीएन चौबे ने का कहना है कि आज वे स्वयं पालिका की ओर से एनजीटी में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान अब तक सफाई के लिए किए प्रयासों के फोटो ट्रिब्यूनल के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed