फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action of food department team in govardhan

बेचे जा रहे थे एक्सपायरी डेट के खाद्य पदार्थ

Sat, 16 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 16 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
action of food department team in govardhan
खाद्या विभाग की टीम
खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने मुड़िया मेला को देखते हुए शुक्रवार को भी परिक्रमा मार्ग पर कई स्थानों पर एक्सपायरी डेट निकले खाद्य पदार्थ और सड़े-गले फल नष्ट कराए। इस दौरान कई जगह से खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए।
विज्ञापन


राधाकुंड में टीम ने एसबीआई के पास स्थित दीपक शर्मा की दुकान से पनीर का नमूना, सैनी टी स्टॉल से टोस्ट का नमूना लिया। इसके बाद नंद किशोर की दुकान से एक्सपायरी डेट की 16 बोतल कोल्डड्रिंक्स, प्रधान नमकीन के 201 पैकेट नष्ट कराए। पास में एक ढकेल से कई किलो फल नष्ट कराए।
विज्ञापन


इसके बाद टीम परिक्रमा मार्ग रमणरेती पहुंची। यहां हरी मोहन दास भंडार से हलुआ व कुट्टू के आटे का नमूना, अशोक हलवाई की दुकान से पेठा का नमूना लिया। बांकेबिहारी भंडार से पूडी-सब्जी का नमूना लिया। आन्यौर परिक्रमा मार्ग में गिर्राजजी स्टाल से एक्सपायरी डेट के 200 पैकेट चिप्स, 25 पाउच नींबू शिकंजी,14 बोतल कोल्डड्रिंक्स नष्ट कराए। टीम में मुख्य खाद्य निरीक्षक वीके राठी, ओपी सिंह, नीरद पांडे, शैलेंद्र रावत, मनीषा शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed