फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Action Looms Over 21 Teachers Missing for Years

UP: परिषदीय विद्यालयों के इन 21 शिक्षकों की सेवाएं होंगी समाप्त! BSA ने जारी की चेतवानी; अंतिम मौका दिया

Thu, 16 Apr 2026 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Apr 2026 11:17 AM IST
सार

मथुरा में लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित 21 शिक्षकों को अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। रतन कीर्ति ने चेतावनी दी है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Action Looms Over 21 Teachers Missing for Years
शिक्षक । सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मथुरा के परिषदीय विद्यालयों में तैनात उन शिक्षकों के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है जो बिना किसी सूचना या स्वीकृत अवकाश के लंबे समय से ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने ऐसे 21 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची जारी करते हुए उन्हें सेवा समाप्ति का अंतिम अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन

जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, अगले 15 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए कार्यालय से जारी सूची में कुछ शिक्षक तो वर्ष 2015, 2017 और 2020 से ही विद्यालय नहीं आए हैं। विभाग का मानना है कि इन शिक्षकों की न तो पद पर कार्य करने की इच्छा है और न ही शासकीय सेवा में कोई रुचि रह गई है। बार-बार भेजे गए नोटिस और पत्रों का भी इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया, जिसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना गया है। सूची में चौमुहां, नौहझील, नंदगांव, फरह, बलदेव और गोवर्धन ब्लॉक के स्कूलों में तैनात शिक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि शिक्षकों ने बार-बार भेजे गए नोटिस और पत्रों का कोई जवाब नहीं दिया है। लंबे समय से ये अनुपस्थित चल रहे हैं। अंतिम नोटिस दिया गया है। 15 दिन के भीतर संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed