फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   action against Rahul Gandhi will taken

राहुल गांधी के खिलाफ कराएंगे कार्रवाई

Mon, 02 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
action against Rahul Gandhi will taken
वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि जयंती नटराजन के आरोप गंभीर हैं। राहुल गांधी के खिलाफ वह कार्रवाई कराएंगे। दिल्ली में भाजपा की स्पष्ट सरकार बनेगी। उन्हें 40 से 44 सीटें मिलेंगी।
विज्ञापन


हिंदू सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉ. स्वामी ने यूपीए सरकार की पूर्व मंत्री जयंती नटराजन द्वारा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर लगाये गये आरोपों के प्रश्न पर कहा कि उनकी केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर से इस प्रकरण पर वार्ता हुई है। अगर वहां से कार्रवाई नहीं हुई तो वह कोर्ट के माध्यम से राहुल गांधी पर लगे आरोपों में कार्रवाई कराएंगे। किरण बेदी के बीजेपी में आने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेदी को सामने लाकर लहर पैदा कर दी है। आरोप लगाया कि उन्हें रोकने को कश्मीर व पाकिस्तान में रह रही देशद्रोही ताकतों ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। जनता भाजपा को बहुमत प्रदान करेगी। धर्मांतरण एवं लव जेहाद के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह शब्दावली केरल उच्च न्यायालय की है कि धर्म वापसी धर्म परिवर्तन नहीं है। वर्षों पूर्व बहुत से हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया था। बस इनके वापस आने का रास्ता हम लोग तैयार कर रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के प्रश्न  पर उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सरकार को शुरुआत कर देनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन

भावुक अर्जुन का दिया उदाहरण
हिंदू सम्मेलन में डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने श्रोताओं को कई उदाहरण देकर संगठित होने का आह्वान किया। देश में असंगठित हिंदुओं को झुंड में खड़ी हजारों उन डरपोक बकरियों की संज्ञा दी जिन्हें एक अकेला शेर खत्म कर देता है। कभी उस अर्जुन की संज्ञा दी जो रणक्षेत्र के बीच खडे़ होकर भावुक होते हुए युद्ध करने से इंकार कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत में नीले दुपट्टे ने चौंकाया
मंच पर स्वागत के दौरान एक कार्यकर्ता ने डॉ. स्वामी को नीला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। दुपट्टे के रंग को देख कर भाजपा नेता एक बार तो सकते में आ गये। असहज दिख रहे डॉ. स्वामी ने तुरंत ही वह दुपट्टा उतार कर पिछली पंक्ति में ब्ैाठे नेताओें को थमा दिया।

बजरंग दल ने भेंट की तलवार  
हिंदू सम्मेलन के मंच पर डॉ. स्वामी के स्वागत के लिए कार्यकर्ता उमड़ पडे़। बजरंग दल संयोजक कुलदीप पाठक ने तलवार भेंट कर स्वागत किया।  
हिंदू सम्मेलन में ये रहे उपस्थित-
सम्मेलन के दौरान महामंडलेश्वर रामस्वरूप दास, सम्मेलन समिति ब्रज प्रांत के अध्यक्ष सुरेश सिंह, महंत फूलडोल बिहारी दास, नारायन दास महाराज, संत रामानंद महाराज, डा. कारिंदा सिंह, भूमि विकास बैंक चेयरमैन चौ. गोविंद सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed