{"_id":"570149734f1c1bbf1ec81172","slug":"action-against-enchrochment-in-jawaharbagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग की मुक्ति को आज कूच करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग की मुक्ति को आज कूच करेंगे किसान
अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 03 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर बाग पर कब्जा जमाए बैठे हजारों लोगों से सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए किसान आज कूच करेंगे। किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से इसमें सहभाग करने को कहा है।
समिति के अध्यक्ष रामबाबू सिंह कटैलिया ने कहा कि दो साल से जवाहर बाग में पूरब की ओर से आए हजारों लोगों ने यात्रा के दौरान पड़ाव लेने के दौरान कब्जा जमा लिया था। तब से आज तक वे वहां से नहीं हटे हैं। उन्हें हटाने गए पुलिस अधिकारियों को भी पीटा गया और प्रशासनिक अधिकारियों को दौड़ा दिया।
इसके बाद एक अधिवक्ता ने मामले में याचिका दाखिल की। कोर्ट के आदेश के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी इसे खाली कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केंद्र से अर्धसैनिक बल और अन्य संसाधन न मिलने की बात कहकर मामले को टाल रहे हैं। अध्यक्ष रामबाबू कटैलिया और महामंत्री गिरराज प्रसाद वशिष्ठ ने बताया कि इसके लिए एक समिति बनाई गई है।
विज्ञापन
इसमें रामबाबू कटैलिया, रालोद नेता नरेन्द्र सिंह, गिरराज वशिष्ठ, भाजयुमो नेता कुंवर सिंह निषाद, रालोद विधायक पूरन प्रकाश, बसपा विधायक श्याम सुंदर शर्मा, रालोद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिकरवार, गिरधारीलाल, जयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, संजय शर्मा, जगदीश कौशिक, महीपाल सिंह सहित 21 लोग हैं। उनके नेतृत्व में किसान सोमवार को वट वृक्ष से जवाहर बाग के लिए शांति पूर्वक कूच करेंगे।
उद्यान कर्मियों को मिला शिक्षकों का समर्थन
जवाहर बाग में रह रहे लोगों ने अब सस्ती चीनी का वितरण शुरू कर दिया है। बाजार भाव से कम कीमत में चीनी मिलने की चर्चा आज शहर भर में रही। इधर, मामले में धरना प्रदर्शन कर रहे उद्यानकर्मियों के साथ अब परिषदीय शिक्षक भी आ गए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष रामकृष्ण रावत के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उद्यान कर्मियों और कर्मचारी संगठनों से संयुक्त आंदोलन में सहभाग करने को कहा। इस दौरान जिला मंत्री लायक सिंह, अवधेश सारस्वत, कौशल किशोर गौतम, जयपाल, गौरव यादव, जितेंद्र वर्मा, जितेंद्र जोशी, हरीश समेत अन्य उपस्थित रहे।