{"_id":"6a72387a96fb4fb2960c6d99","slug":"acharya-shri-gopal-bhatta-goswamipad-taken-out-in-town-mathura-news-c-161-1-vrn1004-103748-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नगर में निकाला आचार्य श्रीगोपालभट्ट गोस्वामीपाद का डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नगर में निकाला आचार्य श्रीगोपालभट्ट गोस्वामीपाद का डोला
विज्ञापन
वृंदावन। प्राचीन श्रीराधारमण मंदिर में श्रीगोपालभट्ट गोस्वामीपाद का तिरोभाव महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य मनाया गया। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों ने समाधि पूजन के बाद नगर में मंगलवार को नगर संकीर्तन शोभायात्रा निकाली। पुष्प वर्षा कर भक्तों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसमें शामिल आचार्य गोपालभट्ट के पुष्पों से सजे डोले का जगह-जगह पूजन हुआ।
श्रीराधारमण मंदिर से सुबह भव्य नगर संकीर्तन (शोभायात्रा) निकाली गई। यात्रा गोपीनाथ बाजार, रंगजी मंदिर, अनाज मंडी, वनखंडी महादेव, लोई बाजार और शाहजी मंदिर होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में आगे धर्म निशान लेकर संतजन चले। उनके पीछे पुष्पों से सजा आचार्य श्रीगोपालभट्ट गोस्वामीपाद का डोला चल रहा था।
मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालु संकीर्तन शोभायात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। नगर संकीर्तन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आशीष गोस्वामी, शुभम कांत, दिनेश गोस्वामी, पंकज गोस्वामी, नकुल गास्वामी, विशाल गोस्वामी, आदि गोस्वामी, विभूति कृष्ण गोस्वामी आदि मौजूद रहे।