{"_id":"683dc78dfaf1a724ac0e1c14","slug":"accused-went-underground-after-shooting-his-younger-brother-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: छोटे भाई की पत्नी से हुआ विवाद...युवक ने कर दी फायरिंग, तीन लोग घायल; पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: छोटे भाई की पत्नी से हुआ विवाद...युवक ने कर दी फायरिंग, तीन लोग घायल; पुलिस तलाश में जुटी
Mon, 02 Jun 2025 09:23 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 02 Jun 2025 09:23 PM IST
सार
दोनों भाइयों में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। रविवार को विवाद होने पर बड़े भाई ने फायरिंग कर दी, जिसमें छोटा भाई और उसकी पत्नी व बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव रौसू में बड़े ने छोटे भाई पर बंदूक से फायर कर दिया। फायरिंग में छोटा भाई, उसकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने छोटे भाई की तहरीर पर बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। भूमिगत हुए आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही बंदूक के लाइसेंस आदि की भी जानकारी कर रही है।
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि रविवार की रात को गांव रौसू निवासी वरुण का अपने छोटे भाई यशपाल की पत्नी रिहांशी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाइयों में पिछले कई सालों से विवाद चल रहा है। रविवार को दोबारा विवाद हुआ तो वरुण ने विरोध किया। इसी दौरान वरुण ने अपनी बंदूक से छोटे भाई यशपाल पर फायर कर दिया।
बंदूक से निकले छर्रे से यशपाल, उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले वरुण मौके से भाग गया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा कि बंदूक का लाइसेंस किसके नाम है। उसका नवीकरण हुआ है या नहीं। इसके बाद जिलाधिकारी को बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र भेजा जाएगा।