फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused of pushing into prostitution on the pretext of getting a job

Mathura News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
Accused of pushing into prostitution on the pretext of getting a job
कोसीकलां (मथुरा)। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाई गई युवती ने एक युवक पर शराब पिलाकर देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। शुक्रवार शाम युवती आत्महत्या करने के लिए राजमार्ग पर आ गई। युवती की इस हरकत को देख राहगीरों ने उसे किसी तरह बचाया और पुलिस को सौंपा।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे बाईपास पर एक होटल से एक युवती भागकर राजमार्ग से गुजर रहे वाहनों के सामने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। युवती ने अपने आप को पलवल की रहने वाली बताया। चर्चा है कि उसका एक मित्र नौकरी का झांसा देकर यहां ले आया और उसे जबरन शराब पिलाकर उसे देह व्यापार करने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके चंगुल से छूटकर बाहर भाग आई।
विज्ञापन

राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती का चिकित्सा परीक्षण कराया है। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि युवती के बारे में परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह पलवल की निवासी है। परिजनों के आने के बाद उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed