Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accused of attacking seven to eight people

Mathura News: कंपनी के गेट पर सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking seven to eight people
कोसीकलां। बरहाना स्थित एक कंपनी के गेट पर ड्यूटी कर रहे सिक्योरिटी गार्डों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी से पैर में चोट लगने की बात पूछने पहुंचे एक युवक के साथ आए सात-आठ लोगों ने तीन सुरक्षा गार्डों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव नगला कांस निवासी सोनवीर सिंह ने बताया कि वह बराहना स्थित कालप्रो कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। 31 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे तूमौला निवासी जतिन चौधरी कंपनी के गेट पर पहुंचा। उसने गार्डों से पूछा कि अभी गेट से निकली गाड़ी किसकी थी और उसका नंबर क्या है। जतिन ने बताया कि उस गाड़ी से उसके पैर में चोट लग गई है। इस पर सोनवीर ने जानकारी करके बताने की बात कही।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद जतिन के साथ तूमौला गांव से आए सात-आठ अज्ञात लोगों ने बिना कुछ पूछे तीनों सुरक्षा गार्डों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सोनवीर सिंह के अलावा उसके साथ ड्यूटी कर रहे भूरा सिंह निवासी तारवा, थाना उद्योग नगर, भरतपुर और नारायण सिंह निवासी गोवरा, थाना अछनेरा, आगरा तथा रामकुमार निवासी कामा, जिला डीग के साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार मारपीट में तीनों गार्डों के शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना कंपनी परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed