फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused absconding for ten years after murder arrested

Mathura: कत्ल के बाद 10 साल तक दिया पुलिस को चकमा, इस तरह अब पकड़ में आया

Fri, 12 Jan 2024 02:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Jan 2024 02:46 PM IST
सार

हत्या करने के बाद एक आरोपी 10 साल से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी पहले से ही जेल में है।
 

विज्ञापन
Accused absconding for ten years after murder arrested
arrested demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वृंदावन पुलिस ने मथुरा दरवाजा निवासी एक व्यक्ति की हत्या के बाद 10 साल से फरार एक आरोपी का बृहस्पतिवार को छटीकरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


वृंदावन के मथुरा दरवाजा निवासी प्रहलाद शर्मा की मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित फार्म हाउस पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। मृतक के पुत्र जगदीश शर्मा ने अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध वर्ष 2012 में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में दो नाम सामने आए। इनमें एक जगदीश कोरी जगदीश कोरी पुत्र मुन्ना लाल निवासी टोड़ी, थाना फतेहपुर, झांसी और दूसरा उसका साथी अजय उर्फ रिंकू, सागर, मध्य प्रदेश था।
विज्ञापन


पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि जगदीश कोरी को पिछले दस साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी, जिसके बाद न्यायालय से जगदीश के खिलाफ वारंट जारी किया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान उसकी अनुपस्थिति पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस को गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस ने जगदीश कोरी को छटीकरा क्षेत्र में घेराबंदी कर दबोच लिया। अद्धा पुलिस चौकी प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि हत्यारोपी गंभीर धाराओ में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed