फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Accusation of usurping agricultural land worth crores

Mathura News: करोड़ों की कृषि भूमि हड़पने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accusation of usurping agricultural land worth crores
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर स्थित कृषि भूमि हड़पने का मामला सामने आया है। मामले में नगला मोरा, थाना जैंत निवासी अशोक की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनकी महमदपुर स्थिति पैतृक कृषि भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे बेचने का प्रयास किया गया है। बताया कि गांव स्थित लगभग दो हेक्टेयर कृषि भूमि पीड़ित परिवार की है। आरोप है कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र के तहत कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि को अपनी दर्शाते हुए फर्जी बैनामा कर दिया। मामले में राजवती, राहुल चौधरी, कुमारी सीमा, रामवल्लभ शर्मा, प्रतीक शर्मा, अर्चना शर्मा, आलोक प्रताप, विष्णुकांत शर्मा, नाहर, मनोहरला के नाम सामने आए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी बैनामे से करोड़ों रुपये की भूमि बेचने और कब्जा करने का प्रयास किया है। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed