फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident, on expressway, one death, mathura

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवर अभियंता की मौत

Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
accident, on expressway, one death, mathura
एक्सप्रेस वे पर घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवर अभियंता की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

 

अंकित कुमार (28) पुत्र मदनपाल निवासी छोटा मंदिर क्याम्पुर थाना व जिला बागपत, जिला मऊ में प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में अवर अभियंता के पद काम करते थे। शनिवार रात वो बागपत से मऊ के लिए नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए बाइक से जा रहे थे।

विज्ञापन

 

 


रविवार सुबह तकरीबन चार बजे माइल स्टोन 88 के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। अंकित की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर सुरीर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक अंकित के चाचा अरुण कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed