{"_id":"5df133cc8ebc3e87e200eb5c","slug":"accident-on-expressway-mathura-news-agr419618949","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार, चार की मौत
Thu, 12 Dec 2019 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो ट्रैवलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर बुधवार की शाम बलदेव के गांव मंगलीगढ़ी (माइल स्टोन-135) के पास बेकाबू कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इस दौरान हादसे में कार सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दंपती की मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार सवार मनीष दिल्ली से फिरोजाबाद बीमार साले को देखने जा रहे थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, जबकि घायल बच्ची को आगरा के एसएन अस्पताल में भिजवाया है। पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है।
दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी मनीष गुप्ता (35) पुत्र अनिल कुमार गुप्ता बुधवार की शाम अपने बीमार साले को देखने के लिए कार से फिरोजाबाद जा रहे थे। इस दौरान कार में बच्ची समेत पांच लोग यात्रा कर रहे थे। जब वे एक्सप्रेेसवे पर बलदेव की मंगलीगढ़ी के पास पहुंचे तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी ओर सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना पर मौके पर लोग जुट गए। बाद में बलदेव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मौके पर कार सवार मनीष गुप्ता, उसकी पत्नी आरती उर्फ संध्या (29), मनीष का ममेरा भाई रविंद्र जैन (32) पुत्र अनिल जैन निवासी नेहरु बिहार, भजनपुरा (दिल्ली) ने दम तोड़ दिया। इन दौरान पुलिस ने हादसे में घायल मासूम बच्ची पीहू और अभिषेक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भेज दिया। आगरा में अभिषेक (31) निवासी फिरोजाबाद ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल मनीष की साढ़े तीन साल की बेटी पीहू की हालत नाजुक बताई जा रही है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि दंपती समेत चार की मौत हुई है।

एक्सप्रेस वे परघायल हुए-राजेश कुमार सिंह

एक्सप्रेस वे परघायल हुए-लालता सिंह

एक्सप्रेस वे परघायल हुए-अजीत सिंह

एक्सप्रेस वे परघायल हुए-विजय स्वर्णकार

एक्सप्रेस वे परघायल हुए-महेंद्र सिंह

यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा जा रही टेंपो ट्रैवलर बस डिवाइडर से टकराई।