{"_id":"5e6a2c048ebc3ea7e60d04e8","slug":"accident-on-expressway-father-dies-mathura-news-agr4334183127","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। एक्सप्रेसवे पर थाना महावन के गांव खप्परपुर (माइल स्टोन-124) के पास बुधवार की देररात अज्ञात वाहन की टक्कर से बेकाबू होकर पलटे ट्रैक्टर के नीचे दबकर पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। पिता-पुत्र ट्रैक्टर से इटावा से नोएडा जा रहे थे। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने क्रेन से ट्रैक्टर को हटवाकर थाने भिजवाया।
इटावा के थाना वेदपुरा के गांव रूपपुरा निवासी संजय यादव (48) पुत्र छविराम बेटे अंकुर (23) के साथ ट्रैक्टर से नोएडा जा रहा था। बुधवार की रात ट्रैक्टर सवार पिता-पुत्र थाना महावन के गांव खप्परपुर के पास पहुंचे तो पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बेकाबू हुआ ट्रैक्टर पलट गया। पिता ट्रैक्टर के नीचे दब गया, जबकि बेटा काफी दूर जाकर गिरा। चालक वाहन को भगाकर ले गया।
महावन पुलिस ने ट्रैक्टर को क्रेन से सीधा कराकर शव को कब्जे में लिया, जबकि बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई विनोद ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।