फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accident

जीप-ईको में भिड़ंत, पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल

Mon, 17 Feb 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
accident
मथुरा। जयगुरुदेव मंदिर के पास सर्विस रोड पर थाना हाईवे की जीप और ईको की भिड़ंत में पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हो गए। इनमें एसएसआई, दो दरोगा, दो सिपाही और ईको सवार दो लोग शामिल हैं। यह हादसा रविवार की देररात गश्त करते वक्त हुआ। घायलों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना हाईवे के एसएसआई सुंदर सिंह कसाना पुलिसकर्मियों के साथ जीप से आगरा-दिल्ली हाईवे पर गश्त कर रहे थे। आगरा की तरफ आते हुए सर्विस रोड पर चल रही पुलिस जीप जयगुरुदेव मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से आ रही ईको से भिड़ंत हो गई। जीप सवार एसएसआई सुंदर सिंह कसाना, एसआई अशोक कुमार, एसआई चंद्रमोहन, सिपाही जितेंद्र और विनय घायल हो गए। पुलिस जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर थाना हाईवे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घायल हुए दोनों ईको सवार कहीं चले गए। पुलिस ने ईको को क्रेन से थाने भिजवाया। सीओ रिफाइनरी वरुण कुमार ने बताया कि पांच पुलिसकर्मियों समेत सात लोग घायल हुए हैं। ईको सवार घायलों के नाम पता नहीं चल सके हैं। फिलहाल सभी पुलिसकर्मी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed