{"_id":"a1c33b4638a243549c1fe09689ae43c4","slug":"accident-in-expressway-du-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण एक्सप्रेस वे पर हादसे
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में मंगलवार को कोहरा सड़कों पर काल की दस्तक लेकर आया। हाईवे, एक्सप्रेसवे और देहात क्षेत्र में एक के बाद एक कई वाहन भिड़े। हादसाें में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह घने कोहरे के कारण लगभग आधा दर्जन वाहन एक के पीछे एक भिड़ गए। एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 112 पर मध्य प्रदेश परिवहन निगम की बस ट्रक से टकराई। इसमें यात्री किरोरी लाल निवासी पावी जिला पनाह मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
बस के पीछे आ रहा कैंटर अचानक ब्रेक लगने से जा बस से टकराया। इसमें कैंटर चालक मैनपुरी के ननलोई निवासी मुकेश के पैर कट गए। उसके पीछे आ रही मैजिक कैंटर से जा टकरा गई। उसमें सवार कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज गया। इधर फरह क्षेत्र में मंगलवार की भोर में तीन बजे आगरा से दिल्ली की ओर आ रहा ट्रौला अचानक गांव रैपुराजाट के समीप सीमा पर बन रहे पुल के निकट दो हिस्सों में बंट गया। कोहरे में हुए इस हादसे के कारण रात में तीन ट्रक और एक कार ट्रौला से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बारे में कोई जानकारी स्थानीय थाने नहीं आई। घायलों की जानकारी भी नहीं मिल सकी। पुलिस ने दिन में रास्ता साफ कराया।