{"_id":"58694c524f1c1b7b25eec466","slug":"accident-at-expressway-12-injoured","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर चार गाड़ियां टकराईं, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर चार गाड़ियां टकराईं, 12 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
expressway in india
- फोटो : Wikipedia
यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात कोहरे के कारण चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इनमें सवार चार विदेशी पर्यटक सहित 12 लोग घायल हो गए। शनिवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही भाजपा की प्रचार गाड़ी (यूपी-15 सिटी 8187) से मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 93 के समीप प्राइवेट एंबुलेंस (यूपी-23 पी 3878) टकरा गई।
इसके बाद पीछे से आ रही दूसरी एंबुलेंस (यूपी 23 टी 3963) भी टकरा गई। पीछे से दिल्ली से विदेशी पर्यटकों को लेकर आगरा जा रही इनोवा कार (एचआर 30 टी 0393) भी टकराए हुए वाहनों से टकरा गई। इन गाड़ियों में सवार नीतू निवासी हस्तनापुर बुलंदशहर भुवनेश और संदीप निवासी मिहाली जनपद औरैया, राजेंद्र निवासी करनाल हरियाणा के अलावा विदेशी पर्यटक मरजुआ, मूंदा, जहांगीर आलम और महमूद आलम निवासी बांग्लादेश सहित 12 लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक और यात्री मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। इधर हादसे के बाद भाजपा की प्रचार गाड़ी को चालक मौके से लेकर भाग गया। बाकी तीनों गाड़ियां मदद के इंतजार में खड़ीं रहीं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भेजा और सड़क पर क्षतिग्रस्त गाड़ियों को किनारे लगवा कर आवागमन सुचारु कराया।