फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   accedent of gais tainker

यमुना पुल के पास पलटा गैस टैंकर, हड़कंप

Thu, 16 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 16 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
accedent of gais tainker
पलटा टैंकर
यमुना पुल के पास गुरुवार तड़के करीब चार बजे गैस ले जा रहा टैंकर पलट जाने से हड़कंप मच गया। आननफानन में रिफाइनरी से एक्सपर्ट की टीम कॉल की गई। डर था कि कहीं टैंकर से गैस लीक न हो जाए। टैंकर में रिफाइनरी से गैस अलीगढ़ ले जाई जा रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात दो बजे मथुरा रिफाइनरी के आईओसी वाटलिंग प्लांट से एक कैप्सूल टैंकर गैस लेकर अलीगढ़ डिपो के लिए निकला था। टैंकर को सवाई माधोपुर निवासी विजय कुमार चला रहे थे। चालक टैंकर को गोकुल बैराज वाले रास्ते से निकालकर लक्ष्मीनगर चौराहे पर पहुुंचा।
विज्ञापन


यहां वो भटक गए और राया की बजाए कृष्णापुरी की तरफ चल दिए। यमुना पुल पर ओवरहैड बैरियर देखकर चालक टैंकर को बैक करने लगे। इसी बीच यमुना से पहले कच्चे में जाकर टैंकर पलट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तड़के चार बजे पलटे टैंकर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उस ओर दौड़ लिए। जानकारी पर मथुरा रिफाइनरी के आईओसी अफसर और सदर बाजार पुलिस पहुंच गई। जांच करने पर गैस लीक न होने की बात पता लगने पर अफसरों ने राहत की सांस ली। शाम तक पलटे टैंकर को सीधा नहीं कराया गया था।


 यमुना पुल के समीप सड़क किनारे पलटे टैंकर से गुरुवार की सुबह लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें बनी रहीं। गनीमत रही कि टैंकर पलटने के बाद गैस लीक नहीं हुई। अगर गैस लीक हो जाती तो बड़ा खतरा हो सकता था। पहले भी कई दफा यहां गैस के टैंकर पलट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed