फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   About two dozen devotees became victims of food poisoning in Vrindavan admitted to hospital

UP: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए करीब दो दर्जन श्रद्धालु, सीकर से बांकेबिहारी के दर्शन को आए हैं

Wed, 08 May 2024 03:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 03:17 PM IST
सार

वृंदावन में करीब दो दर्जन श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। यह सभी लोग सीकर से बांकेबिहारी के दर्शन को आए हैं। 

विज्ञापन
About two dozen devotees became victims of food poisoning in Vrindavan admitted to hospital
UP: फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए करीब दो दर्जन श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को करीब दो दर्जन श्रद्धालु फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। इन्हें हालत बिगड़ने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया। यह सभी लोग राजस्थान के सीकर से बांकेबिहारी के दर्शन करने आए हैं। 

विज्ञापन


करीब एक सैकड़ा से अधिक श्रद्धालु राजस्थान के चुरू और सीकर से ब्रज मंडल में धार्मिक यात्रा के लिए आए हैं। बिरला मंदिर स्थित धर्मशाला में ठहरे हुए हैं। मंगलवार की शाम खाना खाने के कुछ देर बाद कुछ श्रद्धालुओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन संयुक्त जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। इनमें कुछ लोगों को सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन


वहीं एक दर्जन से अधिक लोगों का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। राजस्थान से आई रत्नी देवी ने बताया कि लगभग 20-25 लोग उल्टी-दस्त का शिकार हो गए। इनमें से अधिकांश की हालत में सुधार होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि 10 लोगों का अभी चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed