{"_id":"67bf678bf0f54699e00e372d","slug":"aaj-tay-ho-sakata-hai-betiyon-ka-rishta-mathura-news-c-369-1-sagr1038-125798-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आज तय हो सकता है बेटियों का रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आज तय हो सकता है बेटियों का रिश्ता
विज्ञापन
मथुरा। करनावल में जिन बेटियों की शादी टूट गई थी उनका दूसरी जगह बृहस्पतिवार को रिश्ता तय हो सकता है। इसके लिए बेटियोंं के परिजन और रिश्तेदार सुबह जाएंगे। उनके साथ गांव के भी कुछ लोग जा सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शादी की तैयारी शुरू हो जाएगी।
पांच दिन पहले गांव करनावल में बेटियों की शादी टूटने के बाद से ही लगातार दूसरा रिश्ता ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए परिवार के साथ ही रिश्तेदार और समाज के लोग भी जुटे हैं। बीते कुछ दिनों में कई रिश्ते देखे, लेकिन अब तक बात नहीं बन सकी है। बुधवार को भी परिजन और रिश्तेदार एक रिश्ता देखने के लिए जाने वाले थे, लेकिन समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के आगमन के चलते वे नहीं जा पाए। मंत्री के लौटने के बाद राजस्व विभाग की टीम पीड़ित परिवार की कब्जाई जमीन की पैमाइश करने पहुंच गई।
ऐसे में अब बृहस्पतिवार को परिवार और रिश्तेदार बेटियों का रिश्ता देखने के लिए जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो रिश्ता तय हो जाएगा। साथ ही दोनों पक्षों की सहमति होती है तो शादी की तारीख भी तय हो जाएगी।