फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a youngman to ascend on railway;s ohe poll

रेलवे लाइन के ओएचई पोल पर चढ़ा युवक

Wed, 24 Jul 2019 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
a youngman to ascend on railway;s ohe poll
मथुरा। मथुरा-कासगंज रेल लाइन की ओएचई के खंभे पर चढ़कर एक मानसिक रूप से बीमार युवक शोर मचाने लगा। युवक को जीआरपी ने उतारा और कपड़े पहनाकर घर भेजा।
विज्ञापन

मथुरा से कासगंज तक रेल मार्ग पर ओवर हैड एक्सटेंशन लाइन बनाई गई है। इस लाइन में फिलहाल बिजली बंद है और अर्थिंग चालू है। मंगलवार रात्रि 12 बजे एक 20 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवक कैंट स्टेशन के निकट ओएचई पोल पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा।

शोर सुनकर जीआरपी पहुंच गई और युवक से उतरने को कहा। युवक उतरा नहीं। जीआरपी ने सीढ़ी लगाई और युवक को उतारा। युवक के बदन पर कपड़े नहीं थे। उसे कपड़े पहनाए। युवक ने अपना नाम तुलसीदास विश्वकर्मा निवासी जिला पन्ना मध्यप्रदेश बताया। जीआरपी ने उसे घर भिजवाया। कैंट चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed