{"_id":"6948461bdce5eed0450b4554","slug":"a-young-woman-who-left-home-after-a-family-dispute-was-subjected-to-religious-conversion-mathura-news-c-369-1-mt11019-140064-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पहले निकाह और फिर...धर्म परिवर्तन के बाद की घिनौनी हकीकत, सच्चाई खड़े कर देगी रौंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पहले निकाह और फिर...धर्म परिवर्तन के बाद की घिनौनी हकीकत, सच्चाई खड़े कर देगी रौंगटे
Mon, 22 Dec 2025 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:31 AM IST
सार
धर्म परिवर्तन के बाद युवती से जबरन निकाह किया गया। इसके बाद बंधक बनाकर उसे रखा गया। किसी तरह वो चंगुल से बचकर भाग निकली। परिजनों को उसने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र की एक युवती का धर्म परिवर्तन कर उसका विवाह दूसरे धर्म में कराने का मामला सामने आया है। करीब 6 माह पूर्व किसी बात से नाराज होकर घर से गई युवती का कुछ लोगों ने बहला फुसलाकर एक युवक से निकाह करा दिया। कुछ समय बाद मौका पाकर किसी तरह वह वहां से भागकर अपने घर पहुंची। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार को किसी तरह अपने घर पहुंची युवती ने परिजनों को बताया कि वह घर से निकली तो दीनदयाल धाम स्टेशन पर उसे दो महिलाएं मिलीं। उन्होंने उसे अपनी बातों में ले लिया और उसे अपने साथ ले गईं। बाद में उसका धर्म परिवर्तन करा कर जनपद हाथरस के कस्बा सादाबाद स्थित ईदगाह काॅलोनी निवासी आसीन पुत्र नवाब से उसका निकाह करा दिया। इसके बाद उसकी जिंदगी तबाह कर दी गई। उसे घर में कैद करके रखा गया।