फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man's health deteriorated while travelling and he died

Mathura News: सफर कर रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
A young man's health deteriorated while travelling and he died
नौहझील (मथुरा)। सुरीर थाना क्षेत्रांतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम बस में सफर कर रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई और घबराहट होने लगी, सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम एक प्राइवेट बस बिहार से दिल्ली जा रही थी, जिसमें लगभग 60 यात्री सवार थे। सुरीर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस में सफर कर रहे मधुबनी बिहार निवासी भगवान झा के 19 वर्षीय पुत्र कन्हैया की तबीयत बिगड़ गई। चालक परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी रोक युवक को बाहर निकाला और पानी डाला लेकिन बचा नहीं पाया।
विज्ञापन

एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि बस में सफर कर रहे युवक की तबीयत बिगड़ने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed