{"_id":"680543c8ae52783143082f94","slug":"a-young-man-who-went-to-graze-goats-died-after-drowning-in-a-pond-mathura-news-c-369-1-mt11002-128348-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बकरी चराने गया युवक...शाम तक नहीं घर आया, फिर मिली ऐसी खबर; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बकरी चराने गया युवक...शाम तक नहीं घर आया, फिर मिली ऐसी खबर; परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 21 Apr 2025 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:01 AM IST
सार
बकरी चराने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। देर शाम घरवाले उसे तलाशते हुए पहुंचे, तो उसका शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तालाब में डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र स्थित बल्टीगढ़ी में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को तालाब से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बल्टीगढ़ी निवासी विपिन कुमार ने बताया कि शनिवार को उनका भाई संजय (30) बकरी चराने के लिए गया था। बकरी जंगल में चर रही थी और उनका भाई तालाब की बाउंड्री पर बैठ गया। अचानक उसका पैर फिसला और तालाब में गिर गया। शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो चिंता हुई।
उन्होंने तलाश शुरू की, तभी पता चला कि गांव के तालाब में युवक का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तालाब में उतराता शव उनके भाई संजय का है। पुलिस और परिजन ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।