फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man who came to his in-laws house died under suspicious circumstances

Mathura News: ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to his in-laws house died under suspicious circumstances
ईश्वर फाइल फोटो - फोटो : mathura
राया (मथुरा)। थाना राया क्षेत्र के गांव गजू स्थित ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। परिजन ने ससुरालीजन पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मथुरा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के औरंगाबाद स्थित गणेश पुरम निवासी पन्ना लाल ने 18 फरवरी 2018 को अपने पुत्र चंद्रभान और ईश्वर सिंह का विवाह गांव गंजू निवासी सेवन सिंह की पुत्री संतोषी व गीता से किया था। विवाह के बाद से दोनों बहनों ने ससुराल में झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान गीता के एक पुत्री हुई और वह फरवरी माह में मायके आ गयी। गत दिन ईश्वर अपनी पत्नी गीता को बुलाने के लिए ससुराल गंजू गया, जहां उसकी हालत खराब हो गयी। ससुरालीजन ईश्वर को लेकर लक्ष्मी नगर स्थित अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है ससुरालीजन शव को छोड़ कर भाग गए। पन्नालाल ने ससुर सेवन सिंह, सास गुलवीरी, साला श्रीकांत और उसकी पत्नी गीता के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ महावन संजीव कुमार राय ने बताया कि मौत का कारण जानने के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed