फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A young man and a woman riding a bike died after being hit by a vehicle

UP: पिता करता रह गया शादी की तैयारी, नकदी और आभूषण ले गई बेटी...फिर रास्ते में इस तरह आई मौत; कांप गए घरवाले

Tue, 29 Apr 2025 12:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

पिता जिस बेटी की शादी के लिए खेत बेचकर तैयारियों में जुटा था, उसने ही धोखा दे दिया। बेटी ने घर से नकदी और जेवर समेट लिए। इसके बाद वो अपने प्रेमी के पास जा रही थी, लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
A young man and a woman riding a bike died after being hit by a vehicle
युवती सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर गांव बरौली (माइल स्टोन-140) के पास सोमवार की रात करीब 1 बजे हादसा हो गया। नोएडा से आगरा होते हुए कानपुर जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक वाहन को भगा ले गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। बाइक चलाने वाला युवक घायल है। पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 

युवती के साथ युवक की भी मौत
बाइक पर एक युवती और दो युवक सवार थे। इनमें कानपुर के थाना शिवली के एक ही गांव निवासी युवक और युवती की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव निवासी युवक घायल हो गया। उसे आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने दी जानकारी
थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम मृतक युवती के परिजन थाना बलदेव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि युवती की मामी के सहयोग से उसका कन्नौज निवासी भांजा उनकी बेटी को ले गया था।

 
विज्ञापन

16 अप्रैल से थे लापता
थाना प्रभारी को बताया कि 16 अप्रैल से दोनों लापता थे। युवती घर से 7 लाख रुपये और दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर गई थी। उन्होंने बेटी की शादी के लिए 7 लाख रुपये में खेत बेचा था। इस संबंध में गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई गई थी।

 

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गईं लाशें
बताया कि आरोपी युवक नोएडा में एक निजी फैक्टरी में नौकरी करता है। बीती रात वह ड्यूटी पर चला गया। पीछे से बेटी को दो युवकों के साथ बाइक से कानपुर भेज दिया। क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान ने बताया बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई है। चालक अस्पताल में भर्ती है। शवों को पीएम के लिए भेजा है। वाहन की तलाश को जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed