फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman returning from watching Raasleela died in an accident

Mathura News: रासलीला देखकर लौट रही महिला की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from watching Raasleela died in an accident
श्यामवती - फोटो : mathura
नौहझील (मथुरा)। कस्बे के झाड़ी हनुमान मंदिर पर चल रही रासलीला देखकर लौट रही महिला को किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आगरा जिले के अर्जुन नगर निवासी सुरेश कुशवाहा की 50 वर्षीय पत्नी श्यामवती की बहन नंदनी कुशवाह कस्बा नौहझील रहती हैं। श्यामवती बहन के यहां आई हुईं थीं। शनिवार को वह हनुमानजी मंदिर पर रासलीला देखने गईं थीं। रात लगभग 11 बजे लौटते समय देव भोजनालय के पास पीछे से आए वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। राहगीरों ने उन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाॅक्टर ने किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें इलाज के लिए आगरा ले जा जा रहे थे, रास्ते में महिला की मौत हो गई। परिजन महिला के शव को आगरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed