फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman got three people to deposit money in her friend's account

Mathura News: महिला ने दोस्त के खाते में तीन लोगों से डलवाई रकम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A woman got three people to deposit money in her friend's account
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने महावन निवासी तीन लोगों से क्यूआर कोड के माध्यम से अपने दोस्त के खाते में एक लाख पांच हजार रुपये डलवा लिए। नगद रुपये मांगने पर टालमटोल करती रही। लोगों ने महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन



मथुरा के थाना सदर बाजार के जाटव मोहल्ला निवासी पूजा शनिवार दोपहर लगभग बारह बजे महावन थाने के समीप एक जनसेवा केंद्र पर पहुंचीं। केंद्र संचालक रामू से कहा कि उसे एक क्यूआर कोड पर एक लाख पांच हजार रुपये डलवाने हैं। इसके बदले वह नगद रुपया दे देगी। इस पर रामू ने महिला के खाते में 43 हजार रुपये डाल दिए। वहीं रामू का दोस्त शिव प्रकाश बैठा था, उसने अपने खाते से 35 हजार और पास में ही दुकानदार दिलीप ने 27 हजार रुपये खाते में डाल दिए। महिला से जब एक लाख पांच हजार रुपये मांगे तो वह टालमटोल करती रही।
विज्ञापन


उसने बताया कि अभी उसका भाई आ रहा है, बैंक से रुपये निकलवाकर दिलवा देगी। काफी समय तक जब कोई नहीं आया तो रामू की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले गई। पूजा ने बताया कि दो महीने पहले मलेशिया में रहने वाले अभिषेक शर्मा से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। अभिषेक को कुछ रुपयों की आवश्यकता थी, इसलिए उसके खाते में रुपये डलवाए थे। क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार ने बताया महिला ने तीन लोगों से क्यूआर कोड पर एक लाख पांच हजार रुपये की रकम डलवाई है। रामू द्वारा महिला के खिलाफ तहरीर दी है, कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed