फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A woman gave birth to a baby girl in a train

ऑपरेशन मेरी सहेली: ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, कांस्टेबल रेखा ने निभाई अहम भूमिका

Tue, 29 Jul 2025 10:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोसीकलां Published by: विकास कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 10:36 PM IST
सार

ट्रेन के कोसी रूकते ही कांस्टेबल रेखा प्लेटफार्म ऑपरेशन मेरी सहेली में टीम के साथ चादरों से घेरा बनाकर एक निजी जगह बनाई और महिला को उतारा। 

विज्ञापन
A woman gave birth to a baby girl in a train
महिला ने ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजामुद्दीन से दमोह मध्य प्रदेश जा रही एक महिला यात्री ने हजरत निजामुद्दीन गोड़वाना सुपर फास्ट एक्सप्रेस में एक बच्ची को जन्म दिया। सूचना मिलने के बाद सक्रिय हुई ऑपरेशन मेरी सहेली की टीम ने महिला सिपाहियों की मदद से चादर का घेरा बनाकर कोच से उतार कर चिकित्सालय में भर्ती कराया।

विज्ञापन

मंगलवार की शाम को 6 बजकर 45 मिनट पर रेलवे पुलिस को सूचना मिली की गाड़ी संख्या 22182 के जनरल कोच में एक महिला बीमार है। जिस पर महिला के साथ सहयात्री ने ट्रेन के गार्ड को सूचना दी। गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद कोसी स्टेशन पर ट्रेन को रोककर जनरल कोच में यात्रा कर रही महिला को उतारा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने होडल-कोसी के मध्य बच्ची को जन्म दे दिया। ट्रेन के कोसी रूकते ही कांस्टेबल रेखा प्लेटफार्म ऑपरेशन मेरी सहेली में टीम के साथ चादरों से घेरा बनाकर एक निजी जगह बनाई और महिला को उतारा। 

विज्ञापन

स्टेशन पहुंचने पर एंबुलेंस बुलाकर महिला को अस्पताल भेजा गया। स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा ने बताया कि कंट्रोल से सूचना के बाद ट्रेन को 11 मिनट स्टेशन पर रोककर महिला को उतारकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed