{"_id":"69066416ea27193b6f0d30a7","slug":"a-wave-of-faith-surged-during-the-circumambulation-of-the-three-forests-mathura-news-c-412-1-mt21009-2208-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तीन वन की परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तीन वन की परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी पूजन के लिए गन्ना लेकर जाते लोग। संवाद
मथुरा। परिक्रमा मार्ग में आस्था के पथ पर भक्ति में भाव विभोर श्रद्धालुओं के कदम आगे बढ़ते जा रहे थे। पथरीले और कीचड़ युक्त मार्ग के बीच मुख से राधे-राधे के स्वर निकल रहे थे। संकीर्तन करते श्रद्धालुओं की भक्ति देखते ही बन रही थी। ये नजारा शनिवार को देवोत्थान एकादशी पर तीन वन की परिक्रमा में देखने को मिला।
धार्मिक मान्यता है कि 18 कोस (54 किमी) की इस परिक्रमा को भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने कंस वध के बाद लगाया था। विजय उत्सव के रूप में तीन वन (मथुरा, वृंदावन और गरुण गोविंद) की परिक्रमा लगाई थी। देवोत्थान एकादशी की परिक्रमा देरशाम से ही शुरू हो गई थी। सुबह होने तक परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला बन गई। वृंदावन वासियों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। तो वहीं मथुरा वासियों ने वृंदावन होकर तीनों वन की परिक्रमा लगाई।
घाट और मंदिर भक्तों से गुलजार रहे।
श्रद्धालुओं ने कंकाली देवी मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, रंगेश्वर महादेव मंदिर, महाविद्या देवी मंदिर, गोकरणनाथ महादेव आदि मंदिरों के दर्शन किए। ब्रजवासियों के साथ ही मध्यप्रदेश, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, हरियाला, उड़ीसा, महाराष्ट्र आदि राज्यों से आए श्रद्धालु परिक्रमा लगाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
20 से 25 रुपये का बिका गन्ना
छाता। देवोत्थान एकादशी पर गन्ना 20 से 25 रुपये प्रति पीस बिका। पूर्व चैयरमैन ठाकुर राजपाज उर्फ झब्बो ने बताया कि देवोत्थान पर गन्ने की पूजा का विशेष महत्व है। इस वर्ष पिछले सालों की तुलना में गन्ने के दाम बढ़े हैं। कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर गन्ना बेच रहे चंद्रपाल, कल्याणन सिंह ने बताया कि वह हर साल गंगा किनारे के क्षेत्रों से गन्ना मंगवाते हैं। इस बार एक गन्ने की कीमत 20 से 25 रुपये है। पिछली वर्ष गन्ना बाजार में 15 से 20 रुपये का बिका था। संवाद
तुलसी शालिग्राम की पूजा की
राधाकुंड। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को चार माह के बाद देव जागे तो घर और देवालयों में त्येाहार मनाया गया। भगवान विष्णु के जागने पर उनका पूजन किया गया। ज्योतिष आचार्य ब्रजकिशोर गोस्वामी ने बताया कार्तिक पक्ष की एकादशी 1 नवंबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर की दोपहर तक जारी रहेगी। तुलसी शालिगराम विवाह शनिवार को हुआ जबकि एकादशी व्रत आज रखा जाएगा। संवाद
चक्रपाणि महाराज ने वितरित किया प्रसाद
मथुरा। अखिल भारत हिंदू महासभा के अध्यक्ष महंत चक्रपाणि महाराज ने अक्षय नवमी पर परिक्रमार्थियों को प्रसाद का वितरण किया। गायत्री तपोभूमि स्थित नारायणदास ट्रस्ट के गोपाल मंदिर में मंगला आरती की और भगवान गोपालजी के दर्शन किए। दो दिवसीय महोत्सव में भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। मंदिर के प्रबंधक दीपक सिंघल, महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय हरियाणा, श्याम शर्मा, वृषभान गोस्वामी, दीपक शर्मा, डॉ. नीतू गोस्वामी, अनीता हरियाणा, सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विवेक अग्रवाल और अनिल बंसल समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद