{"_id":"5d375c138ebc3e6ca06b6b6b","slug":"a-transporter-wave-the-revolver-in-mahuan-toll-mathura-news-agr397555532","type":"story","status":"publish","title_hn":"महुअन टोल पर ट्रांसपोर्टर ने लहराई रिवाल्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महुअन टोल पर ट्रांसपोर्टर ने लहराई रिवाल्वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह(मथुरा)। बिना टोल के टैंकर और हाइड्रा न निकलने देने पर फरह के महुअन टोल पर ट्रांसपोर्टर ने रिवाल्वर लहराकर कर्मचारियों में दहशत फैला दी। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। टोल मैनेजर की तहरीर पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मंगलवार की सुबह फरह के गांव बलरई निवासी ट्रांसपोर्टर सुरजन सिंह उर्फ रिंकू चौधरी महुअन टोल से टैंकर को निकलवा रहा था। इसी बीच बिना टोल के टैंकर निकलने पर कर्मियों ने टोका। इसी को लेकर ट्रांसपोर्टर ने रिवाल्वर लहराते हुए कर्मियों को धमका दिया।
ट्रांसपोर्टर के रिवाल्वर लहराने से टोलकर्मी दहशत में आ गए। सोमवार की रात को भी हाइड्रा और टैंकर निकालने पर ट्रांसपोर्टर ने टोल कर्मियों को धमकाया था। टोल मैनेजर की सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। मैनेजर की तहरीर पर ट्रांसपोर्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उत्तमचंद पटेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी ट्रांसपोर्टर की गिरफ्तारी की जाएगी।