फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A thin line of blood revealed the truth about Mahadev's unreturned state.

Mathura News: खून की पतली लकीर ने महादेव के न लौटने का सच खोल दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A thin line of blood revealed the truth about Mahadev's unreturned state.
ग्रामीण खून के निशान दिखाते हुए। 
राम पंडित
विज्ञापन

बरसाना। डाहरोली की उस रात घर में एक अजीब सी खामोशी उतर आई थी। रोज समय से घर पहुंच जाने वाले महादेव जब देर तक नहीं लौटे तो मां गंगा की सांसें भारी होने लगीं और पत्नी मीरा बार बार दरवाजे की ओर दौड़कर देखने लगीं। पर उस बेचैनी का सबसे गहरा असर उस चौदह वर्षीय बच्चे नितेश पर हो रहा था, जो समझ तो कुछ नहीं रहा था, पर पिता की आहट न मिलने से उसकी आंखों में डर साफ उतर आया था।

उसने किताबें बंद कर दीं, आंगन में जाकर बैठ गया और हर हल्की आवाज पर सिर उठाकर दरवाजे को देखने लगा। उसे यह भी पता नहीं था कि उसके चारों ओर बदलता माहौल किस तूफान की आहट दे रहा है। मां और पत्नी टार्च लेकर रास्ते की ओर निकलीं। गांव से थोड़ी दूर ही उन्हें सड़क किनारे पड़ी बाइक और चप्पल मिली। बड़े बेटे नटवर को बुलाया गया। टार्च की रोशनी में मिट्टी पर जमी ताजा खून की पतली लकीर दिखाई दी तो दिल बैठ गया। वही लकीर खेतों की ओर मुड़ती गई और इसी लकीर ने पुराना कुआं दिखाया, जहां पानी में तैरता हुआ महादेव का शरीर नजर आया। घर में खबर पहुंची तो सबसे बड़ा धक्का उस बच्चे को लगा जिसकी आंखों में अभी तक उम्मीद बाकी थी।
विज्ञापन

नितेश भागता हुआ दरवाजे तक आया, लेकिन भीतर से सिर्फ रोने की टूटी आवाजें सुनाई दीं। वह एक पल मां को देखने गया, फिर खामोश होकर उसी आंगन में बैठ गया जहां हर रात पिता उसे हंसाते थे। नितेश को अब भी पूरी तरह समझ नहीं आया था कि लोग उसे क्यों गले लगाकर चुप हो जाते हैं, उसके सिर पर हाथ क्यों फेरते हैं और वह जिस रास्ते को बार बार देखता है, उस रास्ते पर पिता क्यों नहीं लौट रहे। उसकी पीड़ा सबसे अनजानी है। क्योंकि वह शब्दों में कुछ कह नहीं पाता, बस आंखों से पूछता रहता है। डाहरोली के इस घर में अब सिर्फ मातम है। मां गंगा की पुकार, पत्नी मीरा का टूटा इंतजार और बेटे नितेश की मासूम खामोशी, तीनों मिलकर बता रहे हैं कि एक महादेव नहीं गया, पूरा घर उजड़ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed