फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A speeding car ran over two toll workers on the expressway, causing deaths and traffic jams.

Mathura News: एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार कार ने दो टोल कर्मियों को रौंदा, मौत, जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
A speeding car ran over two toll workers on the expressway, causing deaths and traffic jams.
मांट-नौहझील। यमुना एक्सप्रेस वे पर नौहझील में तेज रफ्तार कार चालक ने डिवाइडरों की सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कर्मचारी काफी दूर जाकर गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए टोल कर्मियों ने शवों को जाबरा टोल प्लाजा पर रोककर हंगामा किया। मुआवजे की मांग की। इस पर काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 76 गांव हसनपुर के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही कार के चालक ने दो एक्सप्रेस-वे कर्मचारियों को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों कर्मचारी डिवाइडरों पर सफाई कार्य कर रहे थे। दोनों दूर जाकर गिरे और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बाबू सिंह निवासी ब्यासपुर बकेवर, इटावा तथा सोमवीर सिंह निवासी लक्ष्मीनगर, शहजादपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नौहझील से मथुरा शव लेकर जा रही एंबुलेंस को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने रोक लिया और टोल अधिकारियों से मुआवजा की मांग करने और टोल पर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भारी तादाद में पुलिस बल मौक़े पर पहुंचा और घंटों तक हंगामा होता रहा। बाद में टोल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो भी नियम अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। टोल कर्मचारी कालीचरण ने बताया कि टोल अधिकारी कर्मचारियों की तरफ कोई ध्यान नहीं देते हैं। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed