फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A soldier from Bharatpur, serving under the Agnipath scheme, died in a road accident in Farah.

Mathura News: फरह में हुए सड़क हादसे में भरतपुर के अग्निवीर की मृत्यु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
A soldier from Bharatpur, serving under the Agnipath scheme, died in a road accident in Farah.
पुष्पेंद्र। 
भरतपुर/फरह। सियाचिन में तैनात भरतपुर के अग्निवीर पुष्पेंद्र सिंह (22) की बृहस्पतिवार की देर रात फरह के ओल क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु हो गई। वह दिल्ली से फ्लाइट से आने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को लेकर भरतपुर चले गए। भरतपुर में पोस्टमार्टम कराया गया। फरह पुलिस हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव पीपला, चिकसाना, भरतपुर के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह (22) भारतीय सेना में 3 साल पहले बतौर अग्निवीर भर्ती हुए थे। परिजन शेर सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र वर्तमान में सियाचिन जैसे दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कुछ दिनों की छुट्टी मिलने पर वह सियाचिन से अपने गांव लौटने के लले निकले थे। दिल्ली तक वह फ्लाइट से आए। इसके बाद बस से मथुरा तक आए। मथुरा में पहुंचने पर उन्होंने पिता को कॉल करके बताया कि वह मथुरा पहुंच गए हैं और एक घंटे में गांव पहुंच जाएंगे। घर में खुशी का माहौल था और परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। जब रात 10 बजे तक पुष्पेंद्र घर नहीं पहुंचे और उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा तो भाई रूपेंद्र और पिता अन्य परिजन के साथ तलाश करने निकले। लेकिन तभी हादसे की जानकारी हुई। फरह थाना क्षेत्र में ओल चौकी के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। रात करीब डेढ़ बजे फरह पुलिस को हादसे की जानकारी मिली। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उनकी मौत गई। तब तक परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना फरह पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन से बाइक सवार अग्निवीर की मृत्यु हुई है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजन शव को लेकर भरतपुर चले गए।
विज्ञापन


गांव में छाया मातम
पुष्पेंद्र तीन साल पहले ही सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। पुष्पेंद्र के पिता किसान हैं। उनका एक बड़ा भाई और एक 18 साल की छोटी बहन है। पुष्पेंद्र अविवाहित थे। उनकी मृत्यु से परिवारीजन सदमे में हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। अग्निवीर की हादसे में मृत्यु से पूरे गांव में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed