फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   a soldier death during accident in laddakh

मथुरा का जवान लद्दाख में हादसे का शिकार

Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
a soldier death during accident in laddakh
सतेंद्र सिंह
लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी बर्फ की चट्टान के नीचे दबने से घायल हुए 503 आर्मी सप्लाई कोर (एएससी) के जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर पहुंचते ही फरह का गांव ढखोला गम में डूब गया। जवान के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।
विज्ञापन


गांव ढखोला निवासी सतेंद्र सिंह (25) पुत्र रामगोपाल वर्ष 2011 में सेना की 503 आर्मी सप्लाई कोर में शामिल हुआ। वर्ष 2015 में उसकी पोस्टिंग लद्दाख में हुई। लगातार दो सालों से लद्दाख में ड्यूटी दे रहा जवान अपने अफसरों के साथ निकला। इसी बीच बर्फ की चट्टान गिरने से गाड़ी पलट गई। इसमें दो अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई और ढखोला निवासी सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शनिवार को उपचार्थ दम तोड़ने की खबर गांव में आई तो हर किसी के आंखों में आंसू थे। सतेंद्र के चचेरे भाई शैलेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को भाई की खबर आते ही कोहराम मच गया है। उन्होंने बताया कि 2014 में उनके भाई की शादी हुई थी। उनकी नौ दिन की पुत्री भी है। जनवरी में ही भाई 15 दिन की छुट्टी लेकर आया था। उन्होंने बताया कि रविवार को पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed