{"_id":"58c448ae4f1c1b623ddc4a33","slug":"a-soldier-death-during-accident-in-laddakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा का जवान लद्दाख में हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा का जवान लद्दाख में हादसे का शिकार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सतेंद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लद्दाख में सेना की गाड़ी पर गिरी बर्फ की चट्टान के नीचे दबने से घायल हुए 503 आर्मी सप्लाई कोर (एएससी) के जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। खबर पहुंचते ही फरह का गांव ढखोला गम में डूब गया। जवान के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को सेना के जवान का पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा।
गांव ढखोला निवासी सतेंद्र सिंह (25) पुत्र रामगोपाल वर्ष 2011 में सेना की 503 आर्मी सप्लाई कोर में शामिल हुआ। वर्ष 2015 में उसकी पोस्टिंग लद्दाख में हुई। लगातार दो सालों से लद्दाख में ड्यूटी दे रहा जवान अपने अफसरों के साथ निकला। इसी बीच बर्फ की चट्टान गिरने से गाड़ी पलट गई। इसमें दो अफसरों की मौके पर ही मौत हो गई और ढखोला निवासी सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
शनिवार को उपचार्थ दम तोड़ने की खबर गांव में आई तो हर किसी के आंखों में आंसू थे। सतेंद्र के चचेरे भाई शैलेंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को भाई की खबर आते ही कोहराम मच गया है। उन्होंने बताया कि 2014 में उनके भाई की शादी हुई थी। उनकी नौ दिन की पुत्री भी है। जनवरी में ही भाई 15 दिन की छुट्टी लेकर आया था। उन्होंने बताया कि रविवार को पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचेगा।