फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Smart wedding zone to be built from Chhatikara to Prem Mandir in Mathura

Mathura News: छटीकरा से प्रेम मंदिर तक मार्ग का बदलेगी सूरत, पांच करोड़ रुपये से बनेगा स्मार्ट वेडिंग जोन

Sun, 23 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Nov 2025 01:40 AM IST
सार

योजना के पूरा होने के बाद छटीकरा से प्रेम मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता महसूस होगी। स्मार्ट वेडिंग जोन में बिजली, पानी और सफाई जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Smart wedding zone to be built from Chhatikara to Prem Mandir in Mathura
बनने के बाद इस तरह दिखेगा वेंडिंग जोन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने छटीकरा से प्रेम मंदिर तक के मार्ग को व्यवस्थित और आधुनिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। भीड़, जाम और अव्यवस्थित रेहड़ी व ठेले वालों से परेशान श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए मार्ग के दोनों ओर स्मार्ट वेडिंग जोन विकसित किया जाएगा। अधिकारियों ने इसकी योजना तैयार कर ली है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत पांच करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होगा।
विज्ञापन


योजना के तहत मार्ग के दोनों ओर कुल 328 कियोस्क (खोखा के आकार का बूथ) विकसित किए जाएंगे। ये कियोस्क एक निश्चित डिजाइन और रंग-रूप के होंगे, जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। सड़क और फुटपाथ पर बेतरतीब खड़े रहने वाले रेहड़ी व ठेले वालों को एक स्थान सुनिश्चित किया जाएगा। फुटपाथ भी अतिक्रमण मुक्त हो जाएंगे। निगम की योजना है कि कियोस्क के माध्यम से सभी अनियमित दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाए। 
विज्ञापन


इससे सड़क और फुटपाथ दोनों खाली रह सकें। इससे जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी। ऐसे में छटीकरा से प्रेम मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता महसूस होगी। स्मार्ट वेडिंग जोन में बिजली, पानी और सफाई जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीकेंड पर लगता है जाम
वीकेंड और त्योहारों पर वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। छटीकरा से लेकर प्रेम मंदिर तक सड़क के दोनों ओर और फुटपाथ पर बेतरतीब ठेले व रेहड़ी वाले खड़े रहते हैं। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात बाधित हो जाता है। पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। स्मार्ट वेंडिंग जोन बनने से सड़क पर भीड़भाड़ का दबाव कम होगा और लोगों को की राह आसान होगी।


छटीकरा से प्रेम मंदिर तक स्मार्ट वेडिंग जोन बनाने की योजना बनाई गई है। इसका उद्देश्य केवल सौंदर्यीकरण नहीं, बल्कि रेहड़ी-पटरी वालों को एक व्यवस्थित स्थान देना भी है ताकि उनकी आजीविका सुरक्षित रहे। इससे मार्ग की यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी। -विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed