फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   A short circuit caused a fire in the ATM booth.

Mathura News: शाॅर्ट सर्किट से एटीएम बूथ में लगी आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the ATM booth.
कोसीकलां में एटीएम बूथ से निकलता धुआ।
कोसीकलां। मुख्य बाजार में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में लगे एटीएम बूथ में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एटीएम में आग लगने से बाजार में लोगों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते एटीएम से धुआं निकलने लगा। जिस समय बूथ में आग लगी, वहां सिक्योरिटी गार्ड और कोई उपभोक्ता मौजूद नहीं था। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

रविवार होने के चलते बैंक शाखा बंद थी। कुछ देर बाद सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब जाकर आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय आग लगी उस समय बूथ पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। अगर गार्ड होता तो एटीएम में होने वाले नुकसान को रोका जा सकता था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले मुख्य शाखा में तीन-चार गार्ड स्थायी रूप से तैनात रहते थे, लेकिन करेंसी चेस्ट समाप्त होने के बाद गार्ड को अन्य किसी शाखा में तैनात कर दिया गया। बैंक मैनेजर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से एटीएम बूथ के उपकरण जले हैं। आग एटीएम में रखे कैश तक पहुंची या नहीं। एटीएम में रखे हुए कैश को नुकसान की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed